Jai Ambe Gauri Aarti Lyrics – Anuradha Paudwal

Jai Ambe Gauri जय अम्बे गौरी aarti by Anuradha Paudwal composed by Arun Paudwal with lyrics Traditional having music label T-Series.

 

Jai Ambe Gauri Credits

Song Title – Jai Ambe Gauri
Music – Arun Paudwal
Singer – Anuradha Paudwal
Lyricist – Traditional
Music Label – T-Series Bhakti Sagar

Jai Ambe Gauri जय अम्बे गौरी Lyrics

जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी
तुमको निशिदिन ध्यावत, हरि ब्रह्मा शिवरी

ॐ जय अम्बे गौरी

माँग सिंदूर विराजत, टीको मृगमद को
उज्जवल से दो‌उ नैना, चन्द्रवदन नीको

ॐ जय अम्बे गौरी

कनक समान कलेवर, रक्ताम्बर राजै
रक्तपुष्प गल माला, कण्ठन पर साजै

ॐ जय अम्बे गौरी

केहरि वाहन राजत, खड्ग खप्परधारी
सुर-नर-मुनि-जन सेवत, तिनके दुखहारी

ॐ जय अम्बे गौरी

कानन कुण्डल शोभित, नासाग्रे मोती
कोटिक चन्द्र दिवाकर, सम राजत ज्योति

ॐ जय अम्बे गौरी

शुम्भ-निशुम्भ बिदारे, महिषासुर घाती
धूम्र विलोचन नैना, निशिदिन मदमाती

ॐ जय अम्बे गौरी

चण्ड-मुण्ड संहारे, शोणित बीज हरे
मधु-कैटभ दो‌उ मारे, सुर भयहीन करे

ॐ जय अम्बे गौरी

ब्रहमाणी रुद्राणी तुम कमला रानी
आगम-निगम-बखानी, तुम शिव पटरानी

ॐ जय अम्बे गौरी

चौंसठ योगिनी मंगल गावत, नृत्य करत भैरूँ
बाजत ताल मृदंगा, अरु बाजत डमरु

ॐ जय अम्बे गौरी

तुम ही जग की माता, तुम ही हो भरता
भक्‍तन की दु:ख हरता, सुख सम्पत्ति करता

ॐ जय अम्बे गौरी

भुजा चार अति शोभित, वर-मुद्रा धारी
मनवांछित फल पावत, सेवत नर-नारी

ॐ जय अम्बे गौरी

कंचन थाल विराजत, अगर कपूर बाती
श्रीमालकेतु में राजत, कोटि रतन ज्योति

ॐ जय अम्बे गौरी

श्री अम्बेजी की आरती, जो को‌ई नर गावै
कहत शिवानन्द स्वामी, सुख सम्पत्ति पावै

ॐ जय अम्बे गौरी

जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी
तुमको निशिदिन ध्यावत, हरि ब्रह्मा शिवरी

ॐ जय अम्बे गौरी

Jai Ambe Gauri Video 

Found mistake in lyrics? We will rectify it. Please specify the error and email us at [email protected]