Jai Hanumat Veera Aarti Lyrics – Vandana Bhardwaj

Jai Hanumat Veera जय हनुमत वीरा aarti by Vandana Bhardwaj composed by Jitu Gaba with lyrics Traditional having music label Brijwani Cassettes.

Jai Hanumat Veera Credits

Song Title – Jai Hanumat Veera
Music – Jitu Gaba
Singer – Vandana Bhardwaj
Lyricist – Traditional
Music Label – Brijwani Cassettes

Jai Hanumat Veera जय हनुमत वीरा Lyrics

ॐ जय हनुमत वीरा, स्वामी जय हनुमत वीरा
संकट मोचन स्वामी, तुम हो रणधीरा

ॐ जय हनुमत वीरा

पवन पुत्र अंजनी सूत, महिमा अति भारी
दुःख दरिद्र मिटाओ, संकट सब हारी

ॐ जय हनुमत वीरा

बाल समय में तुमने, रवि को भक्ष लियो
देवन स्तुति किन्ही, तुरतहिं छोड़ दियो

ॐ जय हनुमत वीरा

कपि सुग्रीव राम संग, मैत्री करवाई
बाली बली मराये, सुग्रवही गद्दी दिलवाई

ॐ जय हनुमत वीरा

जारि लंक को ले सिय की सुधि वानर हर्षाये
कारज कठिन सुधारे, रघुबर मन भाये

ॐ जय हनुमत वीरा

शक्ति लगी लक्ष्मण के, भारी सोच भयो
लाय संजीवन बूटी, दुःख सब दूर कियो

ॐ जय हनुमत वीरा

ले पाताल अहिरावण, जबहि पैठि  गयो
ताहि मारी प्रभु लाय, जय जयकार भयो

ॐ जय हनुमत वीरा

घाटा मेहंदीपुर में शोभित, दर्शन अति भारी
मंगल और शनिश्चर, मेला है जारी

ॐ जय हनुमत वीरा

श्री बालाजी की आरती, जो कोई नर गावे
कहत इन्द्र हर्षित, मनवांछित फल पावे

ॐ जय हनुमत वीरा

ॐ जय हनुमत वीरा, स्वामी जय हनुमत वीरा
संकट मोचन स्वामी, तुम हो रणधीरा

ॐ जय हनुमत वीरा

Jai Hanumat Veera Video

Found mistake in lyrics? We will rectify it. Please specify the error and email us at [email protected]