Om Har Har Mahadev Aarti Lyrics – Hariharan

Om Har Har Mahadev ॐ हर हर महादेव aarti by Hariharan composed by Uday Mazmudar with lyrics Traditional having music label Soor Mandir.

Om Har Har Mahadev Credits

Song Title – Om Har Har Mahadev
Music – Uday Mazmudar
Singer – Hariharan
Lyricist – Traditional
Music Label – Soor Mandir

Om Har Har Mahadev ॐ हर हर महादेव Lyrics

सत्य, सनातन, सुंदर, शिव सबके स्वामी
अविकारी, अविनाशी, अज, अंतर्यामी

ॐ हर हर हर महादेव

आदि अनंत, अनामय, अकल, कलाधारी
अमल, अरूप, अगोचर, अविचल अघहारी

ॐ हर हर हर महादेव

ब्रह्मा, विष्णु, महेश्वर, तुम त्रिमूर्तिधारी
कर्ता, भर्ता, धर्ता, तुम ही संहारी

ॐ हर हर हर महादेव

रक्षक, भक्षक, प्रेरक, तुम औढरदानी
साक्षी, परम अकर्ता, कर्ता अभिमानी

ॐ हर हर हर महादेव

मणिमय भवन निवासी, अति भोगी, रागी
सदा मसानबिहारी, योगी वैरागी

ॐ हर हर हर महादेव

छाल, कपाल, गरल, गल, मुंडमाल व्याली
चिताभस्म तन, त्रिनयन, अयन महाकाली

ॐ हर हर हर महादेव

प्रेत-पिशाच, सुसेवित पीत जटाधारी
विवसन, विकट रूपधर, रुद्र प्रलयकारी

ॐ हर हर हर महादेव

शुभ्र, सौम्य, सुरसरिधर, शशिधर, सुखकारी
अतिकमनीय, शान्तिकर, शिव मुनि मन हारी

ॐ हर हर हर महादेव

निर्गुण, सगुण, निरंजन, जगमय नित्य प्रभो
कालरूप केवल, हर! कालातीत विभो

ॐ हर हर हर महादेव

सत चित आनँद, रसमय, करुणामय, धाता
प्रेम सुधा निधि, प्रियतम, अखिल विश्व-त्राता

ॐ हर हर हर महादेव

हम अति दीन, दयामय चरण-शरण दीजै
सब विधि निर्मल मति, कर अपना कर लीजै

ॐ हर हर हर महादेव

सत्य, सनातन, सुंदर, शिव सबके स्वामी
अविकारी, अविनाशी, अज, अंतर्यामी

ॐ हर हर हर महादेव

Om Har Har Mahadev Video

Found mistake in lyrics? We will rectify it. Please specify the error and email us at [email protected]