Ram Aarti Lyrics – Sanjeevani Bhelande

Ram Aarti राम आरती by Sanjeevani Bhelande composed by Surinder Sodhi with lyrics Traditional having music label Rajshri Soul.

Ram Aarti Credits

Song Title – Ram Aarti
Music – Surinder Sodhi
Singer – Sanjeevani Bhelande
Lyricist – Traditional
Music Label – Rajshri Soul

Ram Aarti राम आरती Lyrics

आरती कीजै श्री रघुवर जी की, सत चित आनन्द शिव सुन्दर की
आरती कीजै श्री रघुवर जी की, सत चित आनन्द शिव सुन्दर की

कौशल्या सुत दशरथ नन्दन, सुर मुनि रक्षक दैत्य निकन्दन
अनुगत भक्त भक्त उर चन्दन, मर्यादा पुरुषोत्तम वर की

आरती कीजै श्री रघुवर जी की

निर्गुण सगुण अनूप रूप निधि, सकल लोक वन्दित विभिन्न विधि
हरण शोक भय दायक सब सिद्धि, माया रहित दिव्य नर वर की

आरती कीजै श्री रघुवर जी की

जानकी पति सुर अधिपति जगपति, अखिल लोक पालक त्रिलोक गति
विश्व वन्द्य अवन्ह अमित मति, एक मात्र गति सचराचर की

आरती कीजै श्री रघुवर जी की

शरणागत वत्सल व्रतधारी, भक्त कल्पतरु वर असुरारी
नाम लेत जग पावनकारी, वानर सखा दीन दुख हर की

आरती कीजै श्री रघुवर जी की, सत चित आनन्द शिव सुन्दर की
आरती कीजै श्री रघुवर जी की, सत चित आनन्द शिव सुन्दर की

Ram Aarti Video

Found mistake in lyrics? We will rectify it. Please specify the error and email us at [email protected]