Aarti Gaiya Maiya Ki Lyrics – Anup Jalota

Aarti Gaiya Maiya Ki आरती गैय्या मैंय्या की by Anup Jalota composed by Pradyumna Sharma with lyrics Traditional having music label Venus Devotional.

 
Aarti Gaiya Maiya Ki Credits

 

Song Title – Aarti Gaiya Maiya Ki
Music – Pradyumna Sharma
Singer – Anup Jalota
Lyricist – Traditional
Music Label – Venus Devotional

Aarti Gaiya Maiya Ki आरती गैय्या मैंय्या की Lyrics

आरती श्री गैय्या मैंय्या की, आरती हरनि विश्‍व धैय्या की
आरती श्री गैय्या मैंय्या की, आरती हरनि विश्‍व धैय्या की

अर्थकाम सद्धर्म प्रदायिनि, अविचल अमल मुक्तिपददायिनि
सुर मानव सौभाग्य विधायिनि, प्यारी पूज्य नंद छैय्या की

आरती श्री गैय्या मैंय्या की

अख़िल विश्‍व प्रतिपालिनी माता, मधुर अमिय दुग्धान्न प्रदाता
रोग शोक संकट परित्राता, भवसागर हित दृढ़ नैय्या की

आरती श्री गैय्या मैंय्या की

आयु ओज आरोग्य विकाशिनि, दुख दैन्य दारिद्रय विनाशिनि
सुष्मा सौख्य समृद्धि प्रकाशिनि, विमल विवेक बुद्धि दैय्या की

आरती श्री गैय्या मैंय्या की

सेवक जो चाहे दुखदायी, सम पय सुधा पियावति माई
शत्रु मित्र सबको सुखदायी, स्नेह स्वभाव विश्‍व जैय्या की

आरती श्री गैय्या मैंय्या की

आरती श्री गैय्या मैंय्या की, आरती हरनि विश्‍व धैय्या की
आरती श्री गैय्या मैंय्या की, आरती हरनि विश्‍व धैय्या की

Aarti Gaiya Maiya Ki Video

Found mistake in lyrics? We will rectify it. Please specify the error and email us at [email protected]