Jai Sheetala Mata Aarti Lyrics – Anupama Deshpande

Jai Sheetala Mata जय शीतला माता aarti is sung by Anupama Deshpande. Music Label Venus Devotional.

Jai Sheetala Mata Credits

Song Title – Jai Sheetala Mata
Singer – Anupama Deshpande
Lyricist – Traditional
Music Label – Venus Devotional

Jai Sheetala Mata जय शीतला माता Lyrics

जय शीतला माता, मैया जय शीतला माता
आदि ज्योति महारानी, सब फल की दाता

ॐ जय शीतला माता

रतन सिंहासन शोभित, श्वेत छत्र भाता
ऋद्धि-सिद्धि चँवर ढुलावें, जगमग छवि छाता

ॐ जय शीतला माता

विष्णु सेवत ठाढ़े, सेवें शिव धाता
वेद पुराण वरणत, पार नहीं पाता

ॐ जय शीतला माता

इन्द्र मृदङ्ग बजावत, चन्द्र वीणा हाथा
सूरज ताल बजावै, नारद मुनि गाता

ॐ जय शीतला माता

घण्टा संख शहनाई, बाजै मन भाता
करै भक्त जन आरती, लखि लखि हर्षाता

ॐ जय शीतला माता

ब्रह्म रूप वरदानी तुही, तीन काल ज्ञाता
भक्तन को सुख देती, मातु पिता भ्राता

ॐ जय शीतला माता

जो जन ध्यान लगावे, प्रेम शक्ति पाता
सकल मनोरथ पावे, भवनिधि तर जाता

ॐ जय शीतला माता

रोगों से जो पीड़ित कोई, शरण तेरी आता
कोढ़ी पावे निर्मल काया, अन्ध नेत्र पाता

ॐ जय शीतला माता

बांझ पुत्र को पावे, दारिद्र कट जाता
ताको भजै जो नाहीं, सिर धुनि पछताता

ॐ जय शीतला माता

शीतल करती जन को, तू ही है जग त्राता
उत्पत्ति बाला बिनाशन, तू सब की माता

ॐ जय शीतला माता

दास नारायण विनवे कर जोड़े माता
भक्ति आपनी दीजै, और न कुछ माता

ॐ जय शीतला माता

ॐ जय शीतला माता, मैया जय शीतला माता
आदि ज्योति महारानी, सब फल की दाता

ॐ जय शीतला माता

Jai Sheetala Mata Video

Found mistake in lyrics? We will rectify it. Please specify the error and email us at [email protected]