Ahoi Mata Ki Aarti Lyrics – Prakriti Sharma

Ahoi Mata Ki Aarti अहोई माता की आरती by Prakriti Sharma composed by Raj Mahajan while lyrics Traditional having music label Moxx Music Bhakti.

 

Ahoi Mata Ki Aarti Credits

Song Title – Ahoi Mata Ki Aarti
Music – Raj Mahajan
Singer – Prakriti Sharma
Lyricist – Traditional
Music Label – Moxx Music Bhakti

Ahoi Mata Ki Aarti अहोई माता की आरती Lyrics

जय अहोई माता, जय अहोई माता
तुमको निशदिन ध्यावत हर विष्णु विधाता

जय अहोई माता

ब्राह्मणी, रुद्राणी, तू ही है जगमाता
सूर्य-चंद्रमा ध्यावत नारद ऋषि गाता

जय अहोई माता

माता रूप निरंजन सुख-सम्पत्ति दाता
जो कोई तुमको ध्यावत नित मंगल पाता

जय अहोई माता

तू ही पाताल बसंती, तू ही है शुभदाता
कर्म-प्रभाव प्रकाशक जगनिधि से त्राता

जय अहोई माता

जिस घर थारो वासा वाहि में गुण आता
कर न सके सोई कर ले मन नहीं घबराता

जय अहोई माता

तुम बिन सुख न होवे पुत्र न कोई पाता
खान-पान का वैभव तुम बिन नहीं आता

जय अहोई माता

शुभ गुण सुंदर युक्ता क्षीर निधि जाता
रतन चतुर्दश तोकू कोई नहीं पाता

जय अहोई माता

श्री अहोई मां की आरती जो कोई गाता
उर उमंग अति उपजे पाप उतर जाता

जय अहोई माता

जय अहोई माता, जय अहोई माता
तुमको निशदिन ध्यावत हर विष्णु विधाता

जय अहोई माता

Ahoi Mata Ki Aarti Video

Found mistake in lyrics? We will rectify it. Please specify the error and email us at [email protected]