Shree Vishwakarma Aarti Lyrics – Naresh Narsi

Shree Vishwakarma Aarti श्री विश्वकर्मा आरती by Naresh Narsi composed by Tony Sharma with lyrics Traditional having music label Chanda Cassettes.
 
Shree Vishwakarma Aarti Credits

 

Song Title – Shree Vishwakarma Aarti
Music – Tony Sharma
Singer – Naresh Narsi
Lyricist – Traditional
Music Label – Chanda Cassettes

Shree Vishwakarma Aarti श्री विश्वकर्मा आरती Lyrics

ॐ जय श्री विश्वकर्मा, प्रभु जय श्री विश्वकर्मा
सकल सृष्टि के करता, रक्षक स्तुति धर्मा

ॐ जय श्री विश्वकर्मा

आदि सृष्टि मे विधि को, श्रुति उपदेश दिया
जीव मात्र का जग मे, ज्ञान विकास किया

ॐ जय श्री विश्वकर्मा

रोग ग्रस्त राजा ने, जब आश्रय लीना
संकट मोचन बनकर, दूर दुःखा कीना

ॐ जय श्री विश्वकर्मा

जब रथकार दंपति, तुम्हारी टेर करी
सुनकर दीन प्रार्थना, विपत हरी सगरी

ॐ जय श्री विश्वकर्मा

एकानन चतुरानन, पंचानन राजे
त्रिभुज चतुर्भुज दशभुज, सकल रूप साजे

ॐ जय श्री विश्वकर्मा

ध्यान धरे तब पद का, सकल सिद्धि आवे
मन द्विविधा मिट जावे, अटल शक्ति पावे

ॐ जय श्री विश्वकर्मा

श्री विश्वकर्मा की आरती, जो कोई गावे
भजत गजानांद स्वामी, सुख संपाति पावे

ॐ जय श्री विश्वकर्मा प्रभु, जय श्री विश्वकर्मा
सकल सृष्टि के करता, रक्षक स्तुति धर्मा

ॐ जय श्री विश्वकर्मा

Shree Vishwakarma Aarti Video

Found mistake in lyrics? We will rectify it. Please specify the error and email us at [email protected]